भालू के हमले में महिला घायल, बढ़ते हमलों से लोग दहशत में।
यमकेश्वर। 19 अक्टूबर 2025
यमकेश्वर विकासखंड में जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह करीब 9 बजे जुड्डा गांव में भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई। महिला घर से 500 मीटर दूरी पर घास लेने गई थी। महिला ने घास काटना शुरू किया था कि अचानक झाड़ियों से निकले भालू ने महिला मेघा भंडारी पर हमला कर घायल कर दिया। भालू के हमले में महिला मेघा के सिर में चोटें आई हैं। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला के साथ घास लेने साथ गई सासु सुंदरी देवी के शोर मचाने पर भालू महिला को छोड़कर किनारे खड़ा हो गया।।भालू द्वारा दोबारा हमला न हो इसके लिए सुंदरी देवी ने दरांती से भालू के मुंह पर हमला किया। इसके बाद भालू झाड़ियों की तरफ भाग गया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए। घायल महिला मेघा भंडारी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। महिला की उम्र 42 वर्ष है।
ग्रामीण सागर भंडारी ने बताया कि जुड्डा गांव के बच्चे इसी पैदल मार्ग से विद्यालय जाते हैं। गांव के पैदल मार्गों पर बरसात से झाड़ियां उगी हुई हैं। भालू के हमले की घटना प्राथमिक विद्यालय के समीप घटी है। सागर भंडारी ने बताया कि गांव में सड़क भी नहीं है। घायल महिला को करीब 2 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया गया। जुड्डा के ग्रामीण कई वर्षों से गांव तक सड़क की मांग कर रहे हैं।
भालू के हमले में घायल महिला को मुआवजे की प्रकिया की जा रही है। वन विभाग की टीम भालू को भगाने के लिए गांव में तैनात है। टीम मौके पर गश्त कर रही है।
अनुराग जोशी वन क्षेत्राधिकारी, लालढांग रेंज

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी