असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
ऋषिकेश ———————-
मानवीय सीमा, समय और मौसमानुकूल संतुलन न होने के कारण असंतुष्टि और दुखों के कारण बढ़ते जा रहे हैं जिसका निवारण जीवन में योग अपनाकर किया जा सकता है, यह वक्तव्य प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर विजय सिंह नेगी ने 15 दिवसीय योग शिविर के समापन अवसर पर योग प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
बताते चलें कि धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के पर्यटन विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन समिति के सहयोग से देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार ने महाविद्यालय परिसर में 15 दिवसीय योग शिविर आयोजित किया है।

शिविर की प्रशिक्षक मानसी को इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षणार्थी डॉ रंजीत जौहरी एवं रचना कठैत ने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किये। योग प्रशिक्षक मानसी ने महाविद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें दिए गये सम्मान के प्रति आभार प्रकट किया है।
शिविर प्रतिभागियों को डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल,डॉ भारती जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस प्रकार समूह फोटोग्राफी के साथ 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापक डॉ बी पी पोखरियाल, डॉ सोनी तिलारा, डॉ हरीश रतूड़ी ,डॉ नेतराम , डॉ इमरान अली, डॉ वरुण,सत्येंद्र, विशाल, सोनिया,रमा,शमशेर चौहान आदि प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे समापन कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र नौटियाल ने किया।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग
अनिल कुमार त्यागी बने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, SSP नवनीत सिंह ने कंधों पर स्टार लगाकर किया अलंकृत
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र शीघ्र प्रवेश लें: प्रो विजय सिंह नेगी
कुनाऊं में लगातार घटनाओं से आक्रोश, ब्लॉक प्रमुख ने मांगी बैठक 31 जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी