नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
ऋषिकेश 7 अगस्त
…………………..
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ (अभिप्रेरण इंडक्शन कार्यक्रम) आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों, नियम विनियमों के जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई।

विज्ञान संकाय, कला संकाय और वाणिज्य संकाय से सम्बंधित जानकारी क्रमशः डॉ कमल कुमार बिष्ट , डॉ दलीप सिंह बिष्ट एवं डॉ हरीश रतूड़ी के द्वारा दी गई।
व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर्यटन प्रबंधन व पत्रकारिता , बी एस सी गृह विज्ञान, कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा बी बी ए की जानकारी क्रमशः डॉ विजय प्रकाश, डॉ सोनी तिलारा, डॉ देवेंद्र कुमार तथा डॉ ज्योति शैली के द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विजय सिंह नेगी
ने कहा कि अनुशासन,परिश्रम
और जागरूकता विद्यार्थियों के ऐसे गुण हैं जिनके द्वारा सफलता प्राप्त होती है और इन गुणों का विकास अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं महाविद्यालय के प्राण होते हैं।
कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है तभी आपको सेमेस्टर परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल सकती है।
एंटी रैगिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एंटी रैगिंग समिति के संयोजक डॉ भगवती प्रसाद पोखरियाल के द्वारा दी गई । उन्होंने कहा कि
नए प्रवेश के दौरान छात्र छात्राओं को एंटी रैगिंग फॉर्म अवश्य भरना है और यह केवल ऑनलाइन ही स्वीकार्य होगा। पुस्तकालय से संबंधित जानकारी श्री सत्येंद्र चौधरी के द्वारा दी गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर की माननीय सभासद श्रीमती ममता उपस्थित रहीं।
उन्होंने नगरपालिका की ओर से महाविद्यालय को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय मेहर के द्वारा किया तथा
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग प्रभारी जितेंद्र नौटियाल के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ आशा डोभाल, डॉ सुशील कुमार कगड़ियाल,डॉ भारती जायसवाल, डॉ नेतराम , डॉ इमरान अली, डॉ अंकिता रावत, डॉ रंजीता जौहरी ,सोनिया सैनी,वर्षा ,मनोज भूषण शिशुपाल रावत, राकेश जोगी,अजय पुंडीर
अनूप नेगी,रमेश पुंडीर तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की फोटोग्राफी श्री विशाल त्यागी, टेक्निकल फोटोग्राफर,पत्रकारिता विभाग के द्वारा की गई।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग