स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का संदेश लेकर संपन्न हुआ पोषण जागरूकता कार्यक्रम।
यमकेश्वर। 16 अक्टूबर 2025
विकासखंड यमकेश्वर के गंगा भोगपुर मल्ला में बाल विकास विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक 8 वाँ राष्ट्रीय
पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी यमकेश्वर अंजू डबराल गौड़ ने बताया गया कि 8 वाँ राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत पोषण रैलियां, पोषण कार्यक्रम और जाग़रूकता कार्यक्रम किए गए।
गंगा भोगपुर में आयोजित कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा की नारी और शिशु के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल से ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के साथ साथ समुदाय में भी पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाएं।
कार्यक्रम में 2 महिलाओं में महा लक्ष्मी किट, 4 शिशुओं को अन्न प्रासन संस्कार,4 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 9 कुपोषित बच्चों को पोषण किट,7 किशोरियों को किशोर किट वितरित किए गए एवं उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गंगा भोगपुर बबीता देवी, सीएचओ आफरीन,आंगन बाड़ी सुपर वाइजर रेखा नेगी,आनंदी,भुवनेश्वरी,वंदना,निकिता,दीपिका आदि मौजूद रहे।

नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई