धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन।
नरेंद्र नगर। 15 नवंबर 2025
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर टाउनहॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं कार्यक्रम समिति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी को पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात डॉ. संजय मेहर ने स्वागत भाषण देते हुए बिरसा मुंडा जी के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र नौटियाल ने जनजातीय समाज भारतीय सामाजिक व्यवस्था का अभिन्न अंग विषय पर छात्रों को जानकारी दी। इसके उपरांत डॉ. सर्चना सचदेवा ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज एवं नेताओं की भूमिका पर उपस्थित जनों को अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विक्रम सिंह बर्थवाल ने किया। उन्होंने जनजातीय ज्ञान पद्धति एवं जनजातीय जीवन का सांस्कृतिक पक्ष विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
इसके बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह रावत ने जनजातीय गौरव दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम को अत्यधिक रोचक बनाने हेतु श्री विशाल त्यागी द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई।

कार्यक्रम के समापन पर संयोजक डॉ. इमरान अली ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम समिति में डॉ. अंकिता रावत, श्री मुनीन्द्र कुमार एवं श्री भूपेन्द्र खाती द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई गई।
इस प्रकार महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी