निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग
ऋषिकेश 24 जुलाई
————————–
मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तराखंड द्वारा आयोजित “निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन मानक” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के प्राध्यापकों ने बढ़- चढ़कर प्रतिभा किया।
राजधानी देहरादून के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में आभासी और भौतिक रूप से प्रतिभागिता की सुविधा प्रदान की गई थी। इसके सफल आयोजन के लिए राज्य भर के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संयुक्त निदेशक,उच्च शिक्षा उत्तराखंड द्वारा निर्देश जारी किए गए थे।

इसी कड़ी में सम्मेलन में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के प्राध्यापकों की आभासी प्रतिभागिता सुनिश्चित किए जाने के लिए प्राचार्य विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में रुषा सभागार में बड़ी स्क्रीन पर आभासी लिंक के माध्यम से सामूहिक प्रतिभागिता की गई। महाविद्यालय निर्वाचन समिति के कुछ प्राध्यापक भौतिक रूप में से प्रतिभागिता करने देहरादून भी गए हैं।
सम्मेलन में कालेज प्राध्यापकों ने निर्वाचन अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के विचार सुने। सम्मेलन का मुख्य फोकस स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, विश्वसनीय, कानून सम्मत एवं मानव अधिकारों के सम्मान के साथ निर्वाचन किए जाने पर रहा।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव के विभिन्न स्तरीय व्ययों पर भी चर्चा की। सम्मेलन में कॉलेज प्रतिभागिता की यह जानकारी कॉलेज मीडिया सेल के डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट