धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन।
नरेंद्रनगर। 15 नवंबर 2025
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर टाउनहॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० राजपाल रावत एवं कार्यक्रम समिति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी को पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय मेहर ने स्वागत भाषण देते हुए बिरसा मुंडा जी के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र नौटियाल ने जनजातीय समाज भारतीय सामाजिक व्यवस्था का अभिन्न अंग विषय पर छात्रों को जानकारी दी। इसके उपरांत डॉ. सृचना सचदेवा ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज एवं नेताओं की भूमिका पर उपस्थित जनों को अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विक्रम सिंह बर्तवाल ने किया। उन्होंने जनजातीय ज्ञान पद्धति एवं जनजातीय जीवन के सांस्कृतिक पक्ष पर विस्तार से जानकारी दी।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह रावत ने जनजातीय गौरव दिवस पर भारत के जनजातीय समाज के उत्थान को देश की प्रगति का सूचक बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. इमरान अली ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम समिति की डॉ. अंकिता रावत, मुनीन्द्र कुमार एवं भूपेन्द्र खाती द्वारा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। सभी जन ने बिरसा मुंडा अमर रहे का उद्घोष किया। कार्यक्रम का छायांकन विशाल त्यागी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट