धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू।
नरेंद्रनगर। 6 दिसंबर
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के आधारभूत पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। दो पालियों में सम्पादित परीक्षा में सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कॉलेज प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो० प्रणीता नंद ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और सभी छात्रों को समय से उपस्थित होने के लिए दिशा निर्देश दिए।

परीक्षा प्रभारी डॉ०राजपाल सिंह रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो० प्रणीता नंद द्वारा परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया एवं सभी व्यवस्थाएं चक चौबंद पायी गईं। परीक्षा समिति के सभी सदस्य डॉ० कमल बिष्ट, डॉ० आराधना सक्सेना, डॉ मनोज फ़ोंदनी, शिशुपाल सिंह रावत, रमेश पुंडीर व अनूप नेगी उपस्थित रहे।

नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई