उत्तराखंड में स्वरोजगार के अवसरों पर डॉ सजवान ने छात्रों किया मार्गदर्शन।
देहरादून। 6 दिसंबर 2025
——————–
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में आई०पी०आर०सेल की 5वीं व्याख्यान श्रृंखला आयोजित
—-
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर, देहरादून में आईपीआर सेल के अंतर्गत 5वीं व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. महावीर सिंह सजवान ने उत्तराखंड में स्वरोजगार के विस्तृत अवसरों पर विद्यार्थियों को संबोधित किया।
डॉ. सजवान ने कहा कि प्रदेश में पारंपरिक रोजगार सीमित हैं, इसलिए सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएँ संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने होमस्टे, राफ्टिंग, बंजी जंपिंग जैसे क्षेत्रों में बड़े अवसर होने की बात कही।
मुख्य वक्ता ने यह भी बताया कि किसी भी उत्पाद को बाजार में विशिष्ट पहचान जी.आई. टैग से मिलती है। उत्तराखंड के 29 उत्पादों को अब तक जी.आई. टैग मिल चुका है, जिनमें बेडू, बद्री घी, मुनस्यारी राजमा जैसे उत्पाद प्रमुख हैं। उन्होंने स्वरोजगार प्रारंभ करने वाले युवाओं को उद्योग–रोजगार एप में निशुल्क पंजीकरण कराने की सलाह दी, जिससे बैंक लोन प्राप्त करना सरल हो जाता है।
उन्होंने महाविद्यालय में निशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण आयोजित कराने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. विनोद प्रकाश अग्रवाल ने की। उन्होंने रोजगार के वर्तमान अवसरों और सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद कुमार शाह ने किया तथा मुख्य वक्ता का परिचय डॉ. सुमन सिंह गुसाईं द्वारा दिया गया।
अंत में IPR सेल की नोडल अधिकारी डॉ. कविता काला ने मुख्य वक्ता, प्राचार्य, सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र–छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर IPR सेल के सदस्य डॉ. अनीता चौहान, डॉ. डिंपल भट्ट, डॉ. श्रुति चौकियाल, डॉ. लीना रावत, डॉ. उमा पपनोई सहित अनेक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी