कांवड़ यात्रा में मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे पौड़ी पुलिस के जवान।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 13 जुलाई 2025
कांवड़ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन हेतु श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंच रही है। इसी दौरान कांवड़ यात्रा पर आये निशांत (26 वर्ष), निवासी मेरठ यात्रा के दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर पैदल रास्ते से जा रहे थे जो अचानक रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़े।

यात्रा मार्ग पर बढ़ती भीड़ और गर्मी के बीच यह स्थिति बेहद संवेदनशील हो सकती थी, लेकिन मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम व एसडीआरएफ ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का परिचय दिया। पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने बिना देरी किए स्ट्रेचर की सहायता से पैदल मार्ग से निशांत को सुरक्षित रूप से मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहाँ पहले से सूचना पर तैयार एम्बुलेंस ने घायल यात्री को चिकित्सकीय उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया।
कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस का यह मानवीय चेहरा श्रद्धा, संवेदना और सेवा का प्रतीक बनकर सामने आया है। पुलिस टीम के जवानों का यह प्रयास एक उदाहरण है कि वर्दी में केवल अनुशासन नहीं, संवेदना भी होती है।

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन