नीलकंठ में शनिवार को सवा लाख ने किया जलाभिषेक।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 12 जुलाई 2025
कांवड़ यात्रा शुरू होते ही नीलकंठ महादेव मंदिर में हजारों कांवड़िए जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।
बीते शुक्रवार को 38 हजार से अधिक कांवड़ियों ने मंदिर में जलाभिषेक किया। शनिवार को नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या सवा लाख पार हो गई। भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्थित करने के लिए पौड़ी पुलिस रात दिन जुटी हुई है।

पौड़ी पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने नीलकंठ क्षेत्र में मोर्चा संभाला हुआ है।पुलिस नीलकंठ मंदिर पैदल मार्ग पर कांवड़ियों को कतारबंद नियंत्रित कर दर्शन करवा रही है। पौड़ी पुलिस की न्योछावर्ता को देखते हुए कांवड़िए और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से सराहा जा रहा है।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग