कांवड़ यात्रा में मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे पौड़ी पुलिस के जवान।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 13 जुलाई 2025
कांवड़ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन हेतु श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंच रही है। इसी दौरान कांवड़ यात्रा पर आये निशांत (26 वर्ष), निवासी मेरठ यात्रा के दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर पैदल रास्ते से जा रहे थे जो अचानक रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़े।

यात्रा मार्ग पर बढ़ती भीड़ और गर्मी के बीच यह स्थिति बेहद संवेदनशील हो सकती थी, लेकिन मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम व एसडीआरएफ ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का परिचय दिया। पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने बिना देरी किए स्ट्रेचर की सहायता से पैदल मार्ग से निशांत को सुरक्षित रूप से मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहाँ पहले से सूचना पर तैयार एम्बुलेंस ने घायल यात्री को चिकित्सकीय उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया।
कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस का यह मानवीय चेहरा श्रद्धा, संवेदना और सेवा का प्रतीक बनकर सामने आया है। पुलिस टीम के जवानों का यह प्रयास एक उदाहरण है कि वर्दी में केवल अनुशासन नहीं, संवेदना भी होती है।

रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन