नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने खरपतवारों की सफाई के साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू की
ऋषिकेश ———————–
स्वतंत्रता दिवस-2026 की 79वीं वर्षगांठ समारोह के आयोजन के लिए राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर ने परिसर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया।

परिसर स्वच्छता अभियान जिलाधिकारी टिहरी के 11 अगस्त को जारी निर्देशों के क्रम में प्राचार्य प्रोफेसर विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में चलाया गया। साफ सफाई के इस कार्यक्रम में कॉलेज प्राध्यापकों , प्राध्यापिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारिओं एवं छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कॉलेज प्रशासनिक भवन से बहुद्देशीय हाल तक जाने वाली सड़क एवं बहुउद्देशीय हाल के चारों तरफ उगी खरपतवार को काटकर एवं उखाड़ कर साफ सफाई की गई।

स्वच्छता कार्यक्रम में कॉलेज सांस्कृतिक समिति,एन एस एस, एंटी ड्रग सेल एवं रेड क्रॉस के अलावा कॉलेज कार्मिकों की सहभागिता से बरसाती घास एवं काई की सफाई की गई। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज जंगल के बीच में होने से खरपतवार वाली वनस्पतियां कॉलेज के इर्द-गिर्द काफी मात्रा में उग आई हैं,इसलिए सफाई के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। आज की स्वच्छता कार्यक्रम की प्रक्रिया रिपोर्ट जिला मुख्यालय प्रेषित कर दी गई। इस आशय की जानकारी कॉलेज मीडिया समिति के डॉ विक्रम सिंह ने दी है।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने तिरंगा रैली धूमधाम से निकली
उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी