नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने तिरंगा रैली धूमधाम से निकली
ऋषिकेश 11 अगस्त
————
‘हर घर तिरंगा’अभियान के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में धूमधाम के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम/ महाविद्यालय समारोह समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा एंटी ड्रग्स सेल के संयुक्त बैनर तले आयोजित तिरंगा रैली का नेतृत्व कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर विजय सिंह नेगी ने किया।

पूर्व निर्धारित तिरंगा रैली के लिए समस्त कॉलेज प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं कालेज प्रशासनिक भवन के सामने 11 बजे पूर्वाह्न एकत्रित हुए,हाथों में तिरंगा लिए तिरंगा नारों के साथ रैली कांडा गांव तक आयोजित की गई।
रैली में प्रतिभागियों ने घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा, तिरंगा हमारी शान है- भारत हमारी जान है, वंदे मातरम.. और भारत माता की जय के नारे लगाकर पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान देशभक्ति के गीत भी गाए गए।
इस अवसर पर कांडा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में महाविद्यालय परिवार ने डॉ दिलीप बिष्ट के सौजन्य एवं कांडा गांव के शिव सिंह कैंतुरा के सहयोग से पवित्र पीपल वृक्ष का रोपण किया।

रैली का समापन पुनः वापस कॉलेज प्रांगण में आकर हुआ इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉआशा डोभाल,एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज फोंन्दणी, एंटी ड्रग्स सेल के संयोजक डॉ विजय प्रकाश भट्ट सहित समस्त कॉलेज स्टाफ प्रमुख रूप से सहभागी बने रहे।यह जानकारी कॉलेज मीडिया समिति के डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां