धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के डॉ कमल बिष्ट (IISc) में ‘बेस्ट परमोर्मर’ पुरस्कार से सम्मानित
ऋषिकेश। 11 मई 2026
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर के रसायन विज्ञान विभाग प्राध्यापक डॉ० कमल कुमार बिष्ट भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), चलकेरे परिसर (चित्रदुर्ग, कर्नाटक) द्वारा आयोजित रसायन विज्ञान विषय के एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स में ‘बेस्ट परफ़ॉर्मर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसके लिए प्रशिक्षण अवधि में होने वाली लेक्चर, प्रयोगशाला सेशन, क्विज, असाइनमेंट, प्रारंभिक और अंतिम परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक विषय से दो ‘बेस्ट परफ़ॉर्मर’ चयनित किये गए।

डॉ० बिष्ट ने बताया कि रिफ्रेशर कोर्स में प्राप्त हुआ अनुभव निस्संदेह उनके अध्यापन को और अधिक बेहतर बनाने में सहायक होगा. महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० प्रणीता नन्द ने डॉ० बिष्ट को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनायें प्रेषित की. महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग एवं कर्मचारी वर्ग ने भी ख़ुशी जाहिर की है. महाविद्यालय के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ० इमरान अली ने भी इसी अवधि में गणित विषय में एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स में सहभागिता की.
बताते चलें कि भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), चलकेरे परिसर (चित्रदुर्ग, कर्नाटक) में दिनांक 24 अप्रैल 2026 से 09 मई 2026 तक उत्तराखण्ड के विभिन्न विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालयों से विज्ञान विषयों (रसायन विज्ञान, भौतिकी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, और गणित) के लगभग 80 प्राध्यापकों ने उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.

अंबेडकर सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक व्यवस्था के शिल्पी:प्रो० डोभाल
तल्ला नागपुर का धार्मिक और आध्यात्मिक वैभव: दिवरा, महायज्ञ और श्रद्धा के सैलाब की महा त्रिवेणी: चंडिका बन्याथ
ज्ञान और नवाचार अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ : प्रो एच.सी. पुरोहित
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में बनी छात्र परिषद, प्रतियोगिताओं में दिखा हुनर
धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन
तल्ला नागपुर का धार्मिक और आध्यात्मिक वैभव, दिवरा, महायज्ञ और श्रद्धा के सैलाब की महा त्रिवेणी: चंडिका बन्याथ