डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
ऋषिकेश। 7 जून 2026
————————-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिफेंस कॉलोनी देहरादून के लिए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन को स्वीकृत किया है। इस आशय की जानकारी डिफेंस कॉलोनी प्रबंधन समिति की अध्यक्षा शशि चौधरी ने दी है।
पूर्व अपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड एवं समिति अध्यक्ष शशि चौधरी ने बताया कि प्रबंधन समिति ने कुछ समय पूर्व ही डिफेंस कॉलोनी में ओपन जिम और बैडमिंटन कोर्ट को निर्मित किए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सम्मुख प्रस्तुत किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृत कर लिया है। चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से समिति को यह सूचना दूरभाष से अवगत की गई है।

समिति के प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृत किए जाने पर डिफेंस कॉलोनी निवासियों तथा समिति पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। आभार प्रकट करने वालों में डिफेंस कॉलोनी प्रबंधन समिति की अध्यक्षा- शशि चौधरी, उपाध्यक्ष-कर्नल बी एस पंवार,सचिव- कर्नल आर एस खत्री एवं सदस्य डॉ सुमित्रा राणा प्रमुख तौर पर शामिल हैं।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग