स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
ऋषिकेश। 20 जून
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में तैनात प्राचार्य प्रोफेसर प्रणीता नंद का स्थानांतरण राजकीय महाविद्यालय पतलोट नैनीताल के लिए हुआ है, जहां उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आवश्यक कार्यों के निष्पादन और कार्यभार प्रदान करने राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर पहुंची प्राचार्य को स्टाफ क्लब ने सम्मानपूर्वक विदा किया।
इस अवसर पर स्टाफ क्लब ने फूल मालाओं,विदाई सम्मान पत्र ,प्लांटर,उत्तराखंडी टोपी, स्मृति चिन्ह, शाल तथा उपहार भेंट कर प्राचार्य के प्रति सम्मान प्रकट किया। विदाई सम्मान पत्र को डॉ जितेंद्र नौटियाल ने सभी के सम्मुख वाचन किया।
वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग और डोईवाला कॉलेज से स्थानांतरित होकर आए सहायक प्रोफेसर डॉ हरिश्चंद्र रतूड़ी एवं प्रयोगशाला सहायक मनोज कुमार भूषण को कार्यभार ग्रहण करने पर स्मृति चिन्ह एवं गुलाब टहनी भेंट कर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्रणीता नंद ने कहा कि लोक सेवकों को शासनादेशों का पालन करना चाहिए ।इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विजय सिंह नेगी को कॉलेज का प्रभार सौंपा। स्टाफ क्लब ने प्रभारी प्राचार्य का फूल मालाओं से स्वागत किया।
प्राचार्य का प्रभार ग्रहण करने पर डॉ नेगी ने सभी कॉलेज कार्मिकों से सहयोग की अपील करते हुए महाविद्यालय के विकास में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की है।

इस अवसर पर स्टाफ क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष- डॉ संजय महर, उपाध्यक्ष- सुशील कुमार कडियाल, सचिव -डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल,सहसचिव- डॉ जितेंद्र नौटियाल, कोषाध्यक्ष- गणेश चंद्र पांडे, सलाहकार- देवेंद्र कुमार, सदस्य डॉ मनोज फोंन्दणी, अनूप नेगी एवं अजय पुंडीर के अलावा कॉलेज के सभी कार्मिक उपस्थित रहे। सभा का संचालन डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल तथा छायांकन विशाल त्यागी ने किया।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग