अनिल कुमार त्यागी बने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, SSP नवनीत सिंह ने कंधों पर स्टार लगाकर किया अलंकृत
हरिद्वार।
फायर स्टेशन सिडकुल के फायर स्टेशन ऑफिसर अनिल कुमार त्यागी को पदोन्नत कर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) बनाया गया है।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में एसएसपी (SSP) नवनीत सिंह ने अनिल कुमार त्यागी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया और उनकी इस पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पदोन्नत अधिकारी के परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों में एमपी त्यागी, श्रीमती संतोष त्यागी, श्रीमती मधु त्यागी, श्रीमती कल्पना त्यागी, नूपुर त्यागी, हिमांशु त्यागी, विशाल त्यागी और वैभव त्यागी ने अपनी गरिमामयी मौजूदगी दर्ज कराई। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं परिजनों ने अनिल कुमार त्यागी को पदोन्नति पर मंगलकामनाएं दीं और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।उपस्थित सभी अधिकारियों एवं परिजनों ने अनिल कुमार त्यागी को फूल-मालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर पदोन्नति की मंगलकामनाएं एवं शुभकामनाएं दीं।

निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र शीघ्र प्रवेश लें: प्रो विजय सिंह नेगी
कुनाऊं में लगातार घटनाओं से आक्रोश, ब्लॉक प्रमुख ने मांगी बैठक 31 जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
राजकीय प्रयोगशाला संघ, उच्च शिक्षा, उत्तराखंड के नामांकन से चुनावी सरगर्मी तेज
प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देता है लोक पर्व हरेला: त्रिवेंद्र रावत
नरेन्द्र नगर महाविद्यालय ने पवित्र पीपल की पौध रोपकर मनाया हरेला