राजकीय प्रयोगशाला संघ, उच्च शिक्षा, उत्तराखंड के नामांकन से चुनावी सरगर्मी तेज
ऋषिकेश। 20 जुलाई
———————
राजकीय प्रयोगशाला संघ उच्च शिक्षा उत्तराखंड के छः पदों पर निर्वाचन के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है, इसके साथ ही संघ के गठन के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
संघ के गढ़वाल मीडिया प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला संघ उत्तराखंड कार्मिकों की समस्याओं के निदान एवं अधिकारों के रक्षण के लिए 6 पदों पर पदाधिकारियों को निर्वाचित करेगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड स्तर पर संघ के गठन के लिए अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव,कोषाध्यक्ष एवं संप्रेक्षक के पदों पर निर्वाचन होना है।
मुनेंद्र ने संगठन के गठन के उपरांत कार्मिकों में सहयोग, एकजुटता के विकास के साथ कार्मिक हितों के लिए त्वरित कार्यों की आशा व्यक्त की है।

कुनाऊं में लगातार घटनाओं से आक्रोश, ब्लॉक प्रमुख ने मांगी बैठक 31 जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देता है लोक पर्व हरेला: त्रिवेंद्र रावत
नरेन्द्र नगर महाविद्यालय ने पवित्र पीपल की पौध रोपकर मनाया हरेला
जुलेड़ी पंचायत की उप प्रधान बनीं अंजली देवी, निर्विरोध चुने जाने पर पंचायत में खुशी की लहर
मजबूत शरीर एवं मन की स्थिरता के लिए योग आवश्यक: प्रो. विजय सिंह नेगी
राजकीय महाविद्यालय प्रयोगशाला संघ गढ़वाल मंडल का गठन गणेश अध्यक्ष, किशोर कुमार महासचिव चुने गये