कुनाऊं में लगातार घटनाओं से आक्रोश, ब्लॉक प्रमुख ने मांगी बैठक 31 जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
यमकेश्वर। 20 जुलाई 2026
ब्लॉक प्रमुख यमकेश्वर सीता चौहान ने ग्राम सभा कोठार के ग्राम कुनाऊं में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को पत्र लिखकर 24 जुलाई को बैठक आयोजित कराने का अनुरोध किया है। साथ ही 31 जुलाई तक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
ब्लॉक प्रमुख ने आज सोमवार को दिए पत्र में लिखा कि शुक्रवार 17 जुलाई को ग्राम कुनाऊं में हुई घटना कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार होती रही हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी प्रभावी कार्रवाई न होने से क्षेत्र में तनाव और असंतोष का माहौल बना हुआ है, जिससे मूल निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्लॉक प्रमुख ने पत्र में कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखने के लिए एक विशेष बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने एसडीएम यमकेश्वर से अनुरोध किया कि उनके निर्देशन में 24 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक कराई जाए, ताकि सभी पक्षों की बात सुनकर उचित समाधान निकाला जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाई जा सके।
पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते इस विषय पर प्रभावी पहल नहीं की जाती है, तो क्षेत्रवासी 31 जुलाई 2026 को उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ब्लॉक प्रमुख ने जनहित और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
पत्र की प्रतिलिपि थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला, खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर, वन क्षेत्राधिकारी गोहरी रेंज और निदेशक वन विभाग उत्तराखंड को भी भेजी गई है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट