टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
ऋषिकेश—————-
नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल राजशाही के उन्मूलन के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसुधारक एवं जननायक श्री देव सुमन की 82वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा श्री देव सुमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर “श्रीदेव सुमन अमर रहें”के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। वक्ताओं ने कहा कि श्री देव सुमन ने टिहरी रियासत की निरंकुश व्यवस्था के विरुद्ध सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका अल्पकाल का जीवन त्याग, साहस, राष्ट्रप्रेम तथा जनसेवा का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करता है।

वक्ताओं ने कहा कि श्री देव सुमन का बलिदान उत्तराखंड के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का गौरव प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे यह जानकारी कॉलेज मीडिया सेल के डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग
अनिल कुमार त्यागी बने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, SSP नवनीत सिंह ने कंधों पर स्टार लगाकर किया अलंकृत
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र शीघ्र प्रवेश लें: प्रो विजय सिंह नेगी
कुनाऊं में लगातार घटनाओं से आक्रोश, ब्लॉक प्रमुख ने मांगी बैठक 31 जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
राजकीय प्रयोगशाला संघ, उच्च शिक्षा, उत्तराखंड के नामांकन से चुनावी सरगर्मी तेज
प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देता है लोक पर्व हरेला: त्रिवेंद्र रावत