नरेंद्र नगर महाविद्यालय में बनी छात्र परिषद, प्रतियोगिताओं में दिखा हुनर
नरेंद्र नगर। 9 मई
पर्यटन विभाग की विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में पर्यटन अध्ययन विभाग की विभागीय परिषद के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विभागीय परिषद का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर चतुर्थ सेमेस्टर के रोहित सिंह, सचिव पद पर चतुर्थ सेमेस्टर की आफ़िया को चुना गया। विभागीय परिषद के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक सूबेदार हरपाल सिंह भंडारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन आधारित क्रियाकलाप छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास हेतु आवश्यक हैं। छात्र-छात्राओं को पर्यटन की बारीकियों को आत्मसात करते हुए स्वावलंबन की भावना को विकसित करना आवश्यक है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लू हेवन कैंप शिवपुरी के संचालक रामपाल भंडारी ने कहा कि पर्यटन, पर्यावरण एवं साहसिक खेलों में सुदृढ़ सामंजस्य स्थापित कर पर्यटन उद्योग रोजगार सृजन का संबल बनेगा जिस हेतु युवा पीढ़ी में सृजनात्मक होना आवश्यक है।

महाविद्यालय के पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० संजय महर ने कहा कि साहसिक पर्यटन में रोमांस, रहस्य के साथ ही रोजगार के अवसर उत्तराखंड में उपलब्ध हैं, जरूरत इस बात की है कि युवाओं में कौशल विकास के साथ ही क्षमता संवर्धन होना आवश्यक है। इस अवसर पर यात्रा सहायक शिशुपाल रावत ने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाले इस तरह के फील्ड विजिट कार्यक्रम के माध्यम से पर्यटन की बारीकियों से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराना आवश्यक है। मौके पर अजय पुंडीर, शुभम, मिताजंलि, अमन, रोहित सहित कई छात्र-छात्राएं विभागीय परिषद के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विभागीय परिषद के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता के साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमन सजवान, द्वितीय स्थान शुभम घिमिरे, एवं तृतीय स्थान आफिया अहमद ने प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम घिमिरे, द्वितीय स्थान अमन सजवान षष्ठम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान धीरेंद्र नेगी ने प्राप्त किया । पर्यटन आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आफ़िया अहमद, द्वितीय स्थान शुभम घिमिरे एवं तृतीय स्थान सूरज रावत ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर रॉक क्लाइंबिंग गतिविधियां, ट्रैकिंग, योग गतिविधियां एवं राफ्टिंग गतिविधियों के साथ ही पर्यटन में शिवपुरी से निम बीच के मध्य राफ्टिंग कैंप एवं कार्यशाला के आयोजन के साथ ही समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।

डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में भारत बौद्धिक परीक्षा के 45 प्रतिभागियों को प्राचार्य ने दिए प्रमाण पत्र, कॉलेज को सराहनीय सेवा का अवार्ड
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं शांतिपूर्ण शुरू, एमकॉम में 100% उपस्थिति