ज्ञान और नवाचार अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ : प्रो एच.सी. पुरोहित
देहरादून। 9 मई
———————-
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में आईपीआर प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “बौद्धिक संपदा अधिकार एवं आर्थिक विकास” विषयक कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रो एच.सी. पुरोहित ने कहा कि वर्तमान समय में ज्ञान और नवाचार किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता और नवाचार को विकसित करने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
दून विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन एवं सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज के समन्वयक प्रो पुरोहित ने विज्ञान और तकनीकी के वर्तमान युग में विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO), विश्व व्यापार संगठन (WTO) तथा टीआरआईपीएस समझौते के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, भौगोलिक संकेत और औद्योगिक डिजाइन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विनोद प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर आयोजित यह कार्यशाला विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।
विशिष्ट वक्ता के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) के असिस्टेंट डीन डॉ हिमांशु चौहान ने बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़े वैश्विक विवादों और कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का संघर्ष केवल भौगोलिक सीमाओं का नहीं बल्कि विचारों और बौद्धिक क्षमता का भी है। उन्होंने रिलायंस जिओ, आईफोन, सैमसंग, कैडबरी और नेस्ले जैसे मामलों का उदाहरण देते हुए युवाओं की विचार शक्ति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो अनीता तोमर ने उत्तराखंड के भौगोलिक संकेतों, हिमालयी विरासत और नवाचार को बौद्धिक संपदा अधिकारों से जोड़ते हुए कहा कि आईपीआर नवाचार और वैज्ञानिक शोध को संरक्षण प्रदान करता है तथा युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर यतीश वशिष्ठ, प्रो नौटियाल, आईपीआर प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ कविता काला, प्रो एम.एस. पावर, डॉ सुमन सिंह गोसाई, डॉ डिंपल भट्ट, डॉ अनीता चौहान, डॉ उमा पनोई, डॉ विनोद शाह, डॉ रामचंद्र नेगी, डॉ लीना रावत, प्रो ज्योति खरे, डॉ डी.के. राठौर, डॉ आशुतोष मिश्रा एवं डॉ शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में भारत बौद्धिक परीक्षा के 45 प्रतिभागियों को प्राचार्य ने दिए प्रमाण पत्र, कॉलेज को सराहनीय सेवा का अवार्ड
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं शांतिपूर्ण शुरू, एमकॉम में 100% उपस्थिति