धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन
ऋषिकेश।
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के वाणिज्य एवं कंप्यूटर विभाग के द्वारा NISM-SEBI NFLQ 2026 वित्तीय साक्षरता पर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटी मार्केट एवं सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया के सहयोग से ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से बीमा, बैंक, शेयर बाजार, म्युचुअल फंड एवं साइबर क्राइम से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में 80 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया एवं 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह प्रतियोगिता रात को 10:00 बजे समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में वाणिज्य, कला , प्रबंधन, पर्यटन , कंप्यूटर, पत्रकारिता , गृह विज्ञान एवं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इन सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को NISM एवं SEBI मुंबई के निदेशक द्वारा स्व हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र ऑन लाइन माध्यम से वितरित किए गए । इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के चार राउंड होंगे । प्रथम राउंड ऑनलाइन, द्वितीय राउंड कॉलेज स्तर पर, तृतीय राउंड क्षेत्रीय स्तर, चतुर्थ राउंड राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इस प्रतियोगिता को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद भारत सरकार द्वारा भी प्रोसाइट किया जा रहा है। इसमें वाणिज्य संकाय के विभाग प्रभारी एवं सेबी के पूर्व रिसोर्स पर्सन डॉ राजपाल सिंह रावत ने कहा है छात्र-छात्राओं को वित्तीय जानकारी होना आवश्यक है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रणिता नंद ने कहा वर्तमान समय में जितनी तीव्र गति से डिजिटल कारण हो रहा है उतना ही छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी भी होना अनिवार्य है। कार्यक्रम के आयोजन में वाणिज्य संकाय के विभाग प्रभारी डॉ राजपाल सिंह रावत , डॉ नताशा , कंप्यूटर विभाग के डॉ देवेंद्र कुमार एवं अन्य विभागों के विभाग प्रभारियों ने योगदान दिया।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग