ऋषिकेश आईडीपीएल हॉकी ग्राउंड में मिला लावारिश नवजात।
ऋषिकेश। सुदीप कपरूवाण। 24 जुलाई 2025
ऋषिकेश के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत हॉकी ग्राउंड के समीप राहगीरों को एक नवजात किलकारी मारता हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को उठाकर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरे और अन्य संसाधनों से इसकी जांच में जुट गई है कि नवजात की मां कौन है और नवजात को इस तरह लावारिस अवस्था में क्यों फेंका गया है।
वहीं एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि नवजात 4 घंटे पहले जन्मा है। और बच्चा स्वस्थ है। इस दौरान कई दंपत्ति बच्चे को गोद लेने एम्स और आईडीपीएल चौकी पहुंचे। वहीं पुलिस ने बताया विधिक कार्यवाही के बाद ही बच्चे को गोद लेने की प्रकिया होगी।

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन