जिला पंचायत भादसी सीट पर इस प्रत्याशी का है पलड़ा भारी।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 24 जुलाई 2025
जिला पंचायत सीट भादसी सीट में 2 प्रत्याशियों के बीच है रोचक मुक़ाबला।
क्षेत्र में दोनों का है दबदबा।
किसी क्षेत्र में कोई आगे तो किसी क्षेत्र में कोई चल रहा आगे।
पल पल बदल रहे भादसी में समीकरण।
पंचायत राजनीति के पुरोधा भी नहीं लगा पा रहे अंदाज।
भादसी सीट पर गीता पयाल और राजकुमारी देवी के बीच है रोचक मुकाबला।
राजकुमारी देवी भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। ऐसे में उनको सत्ता पक्ष के विकास कार्यों का फायदा मिलेगा। राजकुमारी देवी की क्षेत्र में भी अच्छी पकड़ है।
वहीं दूसरी तरफ गीता पयाल निर्दलीय प्रत्याशी हैं। गीता पयाल निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वर्ष 2019 के ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान गीता पयाल मात्र 1 वोट से रह गई थी। गीता पयाल के पति उपेंद्र पयाल व्यवसाई होने के साथ साथ क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उनकी क्षेत्र के युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है। उपेंद्र के साथ क्षेत्र के युवाओं का अच्छा खासा तबका जुड़ा हुआ है। जिसका सीधा लाभ गीता पयाल को मिलेगा।
दोनों प्रत्याशियों के बीच काफी नजदीकी मुकाबला बना हुआ है। भादसी सीट पर पल पल समीकरण बदल रहे हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि बेहद नजदीकी मुकाबला रहेगा।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट