अवई गांव पहुंचा घायल गुलदार।
घायल गुलदार
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 24 जुलाई 2025
बुधवार की दोपहर को यमकेश्वर के अवई गांव में गुलदार पहुंच गया। गांव में गुलदार पहुंचने की सूचना पर उत्साहित ग्रामीण लाठी डंडा लेकर एकत्र हुए। गुलदार गांव में एक ग्रामीण के गौशाला के पीछे छुपा था। गुलदार देख कुत्ते भी भौंकने लग गए। लोगों ने गुलदार का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
भीड़ देख गुलदार लोगों पर गुर्राने लगा। ग्रामीणों ने गांव में गुलदार दिखने की वन कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर लाल ढांग रेंज के फेडवा बीट से वन कर्मी मौके पर पहुंचे। वन दरोगा दाताराम ने बताया कि मौके पर पहुंचकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया तो देखा कि गुलदार घायल है। बताया कि आपसी संघर्ष में गुलदार घायल हुआ है। घायल गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर इलाज के लिए चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर ले गए।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट