ट्यूशन को निकली दो नाबालिग छात्राएं लापता, महिला आयोग सक्रिय पुलिस को दिए कड़े निर्देश।
लक्ष्मणझूला ऋषिकेश से दो किशोरियाँ गायब: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश
ऋषिकेश। 12 दिसंबर
लक्ष्मण झूला क्षेत्र से ट्यूशन के लिए निकली 13 और 14 वर्ष की दो किशोरियाँ अचानक लापता होने के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लिया है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला को त्वरित कार्रवाई करने और हर सूचना पर तुरंत फॉलोअप लेने के निर्देश दिए हैं। नाबालिग लड़कियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के कड़े निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है।
जानकारी मिली है कि दोनों किसी लड़के के संपर्क में थीं। पुलिस उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल्स भी ट्रेस कर रही है।
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और नाबालिग लड़कियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियाँ जानकी पुल से विक्रम में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुँचीं और हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में कपड़े बदले। उनकी अंतिम लोकेशन रामनगर में मिली है, जहाँ पुलिस टीमें सक्रिय रूप से तलाश में जुटी हैं।
नाबालिग लड़कियों का किसी के बहकावे में घर से निकल जाना गंभीर चिंता का विषय है। आयोग ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों और उनकी ऑनलाइन-ऑफलाइन मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी सर्विलांस जारी है और दोनों को शीघ्र ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग