हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
नरेंद्रनगर।
हिमालय दिवस के अवसर पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स एवं रेंजर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने हिमालय को बचाने की प्रतिज्ञा ली। हिमालय संरक्षण को लेकर महाविद्यालय परिसर से पीटीसी लिंक रोड तक जागरूकता रैली निकाली गई।

शिविर के दौरान महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें गाजर घास, लैंटाना और कटीली झाड़ियों की कटाई-छटाई की गई।प्राचार्य प्रो. वी.एस. नेगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए हिमालय के संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज फोंदनी ने छात्रों को प्रकृति के सजग प्रहरी के रूप में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। रोवर्स संयोजक डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल और रेंजर्स संयोजक डॉ. अंकिता रावत ने हिमालय के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुधा रानी, डॉ. सृचना सचदेवा, डॉ. सुशील कगड़ियाल, डॉ. सोनी तिलारा, डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. बी.पी. पोखरियाल, डॉ. जितेंद्र नौटियाल, डॉ. नेतराम, अजय सहित सभी कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट
चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 49 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
उद्यमिता आज के युवाओं के लिए रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: प्रो. विनोद अग्रवाल
संतुलित आहार स्वस्थ जीवन का आधार: डॉ. डिम्पल भट्ट
वैज्ञानिक, तकनीकी क्षमता एवं संस्कृतिक आत्मविश्वास का समन्वय विकसित भारत की नीव: प्रोफेसर दत्ता
नई टिहरी में देवभूमि उद्यमिता योजना का ओरिएंटेशन, युवाओं को स्वरोजगार का मंत्र