उल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस।
ऋषिकेश। 5 सितंबर 2025
ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित अनंता पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती नीलम बिजलवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष गौड़ ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानी एवं माइथोलॉजीकल थीम पर तैयारी की थी।

जूनियर वर्ग नर्सरी से ईहिका गर्ग और जसलीन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुश्री भट्ट व ईशजोत द्वितीय स्थान पर, जबकि अथर्व व निखित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में प्रांजल और रॉयल ने प्रथम स्थान अशवीर सिंह जैसल व तृषा कौर ने द्वितीय स्थान, आतिश गुप्ता व पीहू गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में वंदना सेमवाल , सुषमा मिश्रा, सरिता कुमारी ,मुस्कान व पूनम मौजूद रहे।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी