रणनीतिक तैयारी एवं एकाग्रता सफलता के मंत्र: डॉ बर्त्वाल
ऋषिकेश। 5 फरवरी 2026
——————–
‘लक्ष्य निर्धारण,रणनीतिक तैयारी और एकाग्रता लक्ष्य को समय पर हासिल करने के सफलता के मंत्र है’यह विचार डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने पीएम श्री इंटर कॉलेज दुआधार द्वारा गाइडेंस एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

मोटिवेशनल टॉक के अंतर्गत डॉ बर्तवाल ने कहा कि छात्रों को किसी भी प्रेरक विचार को आत्मसात कर निरंतर कार्य करते रहना चाहिए जिससे वह विचार,मंत्र के साथ सिद्धिदायक हो जाता है। उन्होंने छात्रों को पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में व्यापक संभावनाओं से अवगत कराते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी आवश्यक बताया।

कॉलेज प्राचार्य रमेश चंद्र जोशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए मेडिकल एवं पैरामेडिकल के क्षेत्र की व्यापक जानकारी साझा की है।
मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ के मार्गदर्शक डॉ यू एस रावत ने नजदीकी महाविद्यालय नरेंद्र नगर से व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए करिअर निर्माण के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

कॉलेज की प्रवक्ता आशुतोष उपाध्याय ने प्रश्न पूछने की क्षमता विकसित करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। हरे राम राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ भ्रम की स्थिति भी बड़ी है जिसके लिए करियर काउंसलिंग आवश्यक है।
कार्यक्रम में कॉलेज शिक्षक हेमराज फर्स्वाण, पंकज पुष्प रावत,दुर्गेश सती, सुरेंद्र जेठुडी, शीला बिष्ट,कांती जेठुड़ी आदि प्राध्यापक कर्मचारी एवं समस्त कॉलेज के छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी