सीता चौहान बनी यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख।
यमकेश्वर। 4 अगस्त 2025
विकासखंड यमकेश्वर में भाजपा की प्रमुख पद की अधिकृत प्रत्याशी सीता चौहान ने विपक्षी प्रत्याशी वर्षा राणा हराकर ब्लॉक प्रमुख बनीं।

बृहस्पतिवार को संपन्न हुए चुनाव में यमकेश्वर ब्लॉक से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सीता चौहान को कुल 29 मतों में से 19 मत मिले। जबकि उनके विपक्षी वर्षा राणा को केवल 10 ही मत मिले। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी स्वाति देवी को भी 19 मत मिले जबकि उनके विपक्षी उम्मीदवार नरिता देवी को केवल 10 ही मत मिले।
वहीं कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह ने 19 मत लेकर विजय प्राप्त की। जबकि उनके विपक्षी प्रत्याशी करुणा देवी को केवल 10 ही मत मिले।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग