रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
ऋषिकेश
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर, देहरादून की नमामि गंगे प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजकीय जूनियर हाई स्कूल कुमांलडा, जौनपुर ब्लॉक, टिहरी गढ़वाल में “गंगा उत्सव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय नदी गंगा के संरक्षण और उसके महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में राजकीय जूनियर हाई स्कूल कुमालदा, ब्लाॅक जौनपुर, टिहरी गढ़वाल प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता तोमर जी विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहीं। गंगा उत्सव का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बच्चों ने गंगा नदी के महत्व, नदी प्रदूषण निवारण और लोक संस्कृति पर आधारित सुंदर लोकनृत्य व देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल ने बच्चों से कई प्रश्न पूछे और उनकी जिज्ञासाओं का अत्यंत सरल ढंग से समाधान किया। इस दौरान छात्रों के मन में उठे कई रोचक सवालों पर चर्चा हुई, जैसे — हर साल 04 नवंबर को ही गंगा उत्सव क्यों मनाया जाता है?, अन्य नदियों के लिए ऐसा उत्सव क्यों नहीं मनाया जाता?, गंगा के पानी में ऐसा क्या है जो यह कभी खराब नहीं होता? और भारतीय संस्कृति में गंगा को ‘मां’ का दर्जा क्यों दिया गया है? विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम छात्रों की रचनात्मक और बौद्धिक क्षमता को निखारने के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
• पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम स्थान: संध्या (कक्षा 6)द्वितीय स्थान: अदिति (कक्षा 8) एवं लक्ष्मण नेगी (कक्षा 8) तृतीय स्थान: कार्तिक (कक्षा 7)
चतुर्थ स्थान:यश चमोली(कक्षा 7) एवं अभिनव (कक्षा 6)
• निबंध प्रतियोगिता: प्रथम स्थान: प्रियांशिका पंवार (कक्षा 8) द्वितीय स्थान: केशव पंवार (कक्षा 6) तृतीय स्थान: सुनाक्षी (कक्षा 7) एवं आशीष रावत (कक्षा 7) चतुर्थ स्थान: गौरी (कक्षा 7)
• सांस्कृतिक कार्यक्रम: प्रथम स्थान: संध्या, सुनाक्षी, आरुषी, पूनम, द्वितीय स्थान: खुशी, पूनम, प्रियांशिका, स्वाति, गौरी, अदिति तृतीय स्थान: केशव, लक्ष्मण, देवाशीष, कार्तिक रहे.
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए कहा, “गंगा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनदायिनी मां है। इसकी स्वच्छता और रक्षा की जिम्मेदारी हमारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है।”
इसके बाद प्रोफेसर विनोद कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता तोमर डॉ. कविता काला, डॉ. ममता रावत और ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही, विद्यालय के शिक्षकों और निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह, बैच एवं प्रचार-प्रसार हेतु बैग प्रदान किए गए! कार्यक्रम मैं डॉ 0 विनोद साह एवं डॉ 0 उमा पपनोई, श्रीमति पुष्पा भट्ट ने अपने विचार व्यक्त किए l डॉ 0 विनोद साह एवं श्री ॠषिराम सकलानी निर्णायक की भूमिका में रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. ममता रावत द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन नमामि गंगे प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. कविता काला द्वारा किया गया।

अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन
सत्यनिष्ठा से समृद्धि ‘थीम के अंतर्गत नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई