राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर ने तिरंगा एवं एंटी ड्रग रैली निकाली।
ऋषिकेश। 13 अगस्त 2025
कॉलेज एन एस एस यूनिट एवं मादक द्रव्य निषेध समिति के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा तथा एंटी ड्रग रैली निकाली गई।
बताते चलें कि राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर की एनएसएस यूनिट ने एक दिवसीय शिविर के अन्तर्गत कालेज परिसर में तिरंगा रैली निकाली। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगे की आन बान और शान के नारे लगाए ,वहीं कॉलेज एंटी ड्रग सेल के नोडल ऑफिसर विजय प्रकाश भट्ट ने ड्रग्स निषेध की शपथ उपस्थित छात्रों और कर्मचारियों को दिलाई।

कॉलेज के छात्र अमन शाह ने गिटार की धुन पर हर-हर गंगे के साथ ” से नो ड्रग्स, एस टू बुक्स” गाकर मनोरंजन के साथ एंटी ड्रग्स का प्रचार किया। इस अवसर पर कॉलेज एनएसएस यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ मनोज फोन्दणी ,एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ विजय प्रकाश, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ संजय महर,डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ,डॉ सुशील कुमार कगडियाल ,डॉ संजय कुमार,डॉ बी पी पोखरियाल, अजय पुंडीर, रमा, भागेश्वरी आदि कर्मचारियों के अलावा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट