कोठार गांव की संजना अपने सपनो को पूरा करने जाएगी जापान।
यमकेश्वर। 1 नवंबर 2025
कोठार गांव की संजना का चयन जापान की एक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंपनी में हुआ है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में जापानी नियोक्ता ने नियुक्ति पत्र दिया है। जल्द संजना जापान देश जाएंगी। बेटी की सफलता पर पिता राकेश कुमार ने खुशी जाहिर की है।

राकेश कुमार ने कहा कि बेटी मार्गदर्शन में निवर्तमान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक नेगी का बड़ा योगदान है। दीपक नेगी ने एक सामान्य परिवार की बेटी को प्रेरित किया है और उनकी बेटी बाहर देश जा रही है। राकेश कुमार ने बताया कि संजना ने भारत सरकार की योजना कौशल विकास के अंतर्गत लॉर्नेट स्किल्स के माध्यम से डिप्लोमा कोर्स किया है।

संजना का चयन जापान के हेल्थ केयर जॉब के लिए टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत हुआ है। संजना नवंबर माह में केयर गिवर के रूप में अपनी नौकरी के लिए जापान रवाना होंगी। संजना का मासिक वेतन करीब 1 लाख रुपए होगा।

संजना के जापान जाने कर गांव में खुशी है। पिता राकेश कुमार न बताया कि दीपक नेगी जरूरतमंद और वंचित छात्र छात्राओं को उनके भविष्य के लिए प्रेरित करते रहते हैं। दीपक नेगी का कुछ ही समय पूर्व द्वारीखाल ब्लॉक में स्थानांतरण हुआ है। दीपक नेगी ने बताया कि गांव में पली बढ़ी बेटी आज गांव का नाम रोशन कर रही है वह अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा है।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा आगामी सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश रणनीतियों पर मंथन
धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय नरेंद्र नगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में छात्र छात्राओं को दी गई अक्षय ऊर्जा की जानकारी
नरेन्द्रनगर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन
वन अग्नि सुरक्षा पर छात्र-छात्राओं का जनजागरूकता अभियान