राष्ट्रीय शिक्षा नीति विकसित भारत 2047 के लिए महत्वपूर्ण: प्रोफेसर पुरोहित
ऋषिकेश 1 जुलाई
श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर, देहरादून द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 क्रियान्वयन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दून विश्वविद्यालय देहरादून में स्कूल आफ मैनेजमेंट के डीन प्रो एच सी पुरोहित ने कहा कि विद्यार्थीयों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह शिक्षा नीति ‘इक्विटी और इंक्लूजिविटी’ के सिद्धांत पर आधारित है ।
यह शिक्षा नीति प्राथमिक शिक्षा को मातृभाषा में शिक्षक को प्रोत्साहित करती है जिससे हर क्षेत्र के हर पृष्ठभूमि के विद्यार्थी को सीखने के समान अवसर प्राप्त होंगे साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति दिव्यांगों आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं बालिकाओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके इसके लिए कई कारगर प्रावधान किए गए हैं । प्रोफेसर पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षकों के समर्पण और सहयोग से अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होगी शिक्षा की गुणवत्ता विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मिल का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति विद्यार्थीयों को जिज्ञासु बनाएगी भारतीय ज्ञान परंपरा मानववीय मूल्यों के संरक्षण, प्रकृति संरक्षण एवं संविधानिक मूल्यों की समझ विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यक श्री आशुतोष शर्मा साहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट