एक पेड़ मां के नाम’ के तहत फलदार वृक्षों का रोपण, वन क्षेत्राधिकारी गोहरी सुनील रावत ने किया जागरूक
यमकेश्वर 1 जुलाई
भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडाउन के गोहरी रेंज के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर में ‘वन महोत्सव’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण किया।

प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी सिविल सोयम गोहरी सुनील रावत ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने प्रत्येक छात्र-छात्रा को ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के लिए प्रेरित किया और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वन दरोगा पंकज आर्य, राकेश, पवन आदि उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट