मां गंगा की गरिमा के लिए पौड़ी पुलिस का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन।
प्रेमियों के हुक्का जब्त करने के साथ ही गयी कड़ी चालानी कार्यवाही।
ऋषिकेश/यमकेश्वर। सुदीप कुमार। 8 जुलाई 2025
हुक्के का शौक ले आया पुलिस की गिरफ्त में। पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत दिखाया कायदे का आईना।
गंगा घाटों पर नहीं चलेगा हुक्के का फैशन – पौड़ी पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक हुक्के किये जब्त।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत “ऑपरेशन लगाम” के तहत गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर हुक्का फूंककर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। गंगा किनारे/घाटों पर हुक्का पीकर मर्यादा,पवित्रता बनाए रखने हेतु फूलचट्टी, गरुड़चट्टी रामझूला जानकी झूला आदि स्थानों पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों,पर्यटक स्थलों एव गंगा घाटों पर हुक्का पीते पकड़े गए युवाओं से करीब आधा दर्जन हुक्के जब्त किए गए, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुछ वाहनों से डंडे और स्टिक जैसी अवैध सामग्री भी बरामद की जिन्हें तुरंत जब्त कर सभी के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
पौड़ी पुलिस का यह प्रयास हुड़दंगियों व अराजक तत्वों को एक साफ एवं कड़ा संदेश देना है यदि सार्वजनिक,धार्मिक/पर्यटक स्थानों पर इस प्रकार का गैरकानूनी और असामाजिक व्यवहार किया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित भट्ट,अपर उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह,अपर उपनिरीक्षक विनोद चमोली,हेड का0 सुमन,हेड का0 विनोद,का0 लक्ष्मण ,का0निर्मल,का0देवेश,विकास और गौरव शामिल रहे।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा आगामी सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश रणनीतियों पर मंथन
धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय नरेंद्र नगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में छात्र छात्राओं को दी गई अक्षय ऊर्जा की जानकारी
नरेन्द्रनगर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन
वन अग्नि सुरक्षा पर छात्र-छात्राओं का जनजागरूकता अभियान