विकासखंड यमकेश्वर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन।
विकासखंड यमकेश्वर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यमकेश्वर। 29 अगस्त 2025
हॉकी जादूगर नाम से मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द के जन्मोत्सव राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विकासखंड यमकेश्वर में शुक्रवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग की तीन किलोमीटर और बालिका वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में जनता इण्टर कॉलेज यमकेश्वर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
दौड़ का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा ने किया। पूनम मिश्रा ने बताया कि हॉकी के महान जादूगर नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेलों के प्रति जागरूक होने व करने का प्रतीक है। हमें बढ़ चढ़कर खेलों में अपनी प्रतिभागिता करनी चाहिए।

दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर संजीव निवासी यमकेश्वर, द्वितीय स्थान सागर आवई तथा तृतीय स्थान आशीष सिंह बिथ्याणी ने प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में ख़ुशी निवासी पाटा ने प्रथम स्थान, अंशिका निवासी बिथ्याणी ने द्वितीय स्थान और दिव्यांशी निवासी मंजेड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

- नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख यमकेश्वर सीता चौहान ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम में मीनाक्षी ,कविता ,सुशील , अतुल , योगेन्द्र, खेल प्रशिक्षक रूपेन्द्र , व्यायाम प्रशिक्षक विमल सिंह लसपाल, आशीष, विकास, सतपाल , कुशपाल,शुभम आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी