नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने छात्र अभिषेक पुंडीर के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की
ऋषिकेश। 1 अप्रैल 2026
—————————
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के बी ए टूरिज्म के छात्र अभिषेक पुंडीर का सड़क दुर्घटना के बाद लंबे अर्से से एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन गत मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया है।

बताते चलें कि अभिषेक पुंडीर नरेंद्र नगर के निकटवर्ती गांव सोनी का रहने वाला था, जो कि राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के पर्यटन अध्ययन विभाग से बी ए टूरिज्म का छात्र था। सूत्रों के अनुसार अभिषेक का नए साल के अवसर पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, उसके उपरांत एम्स में उपचाराधीन चल रहे थे।

कॉलेज प्रशासन को इस दुखद खबर की सूचना मिलते ही गमगीन माहौल हो गया। कॉलेज परिवार ने प्राचार्य प्रोफेसर प्रणीता नंद के दिशा निर्देशन में अपराह्न 2:00 बजे एक शोक सभा आयोजित की। जिसमें मृतक छात्र की आत्मा की शांति के साथ परिवारीजनों को इस असहनीय दुख को सहने की प्रार्थना की गई। महाविद्यालय परिवार ने असमय एक युवा के चले जाने को परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग