लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग बंद।
यमकेश्वर। दिनांक 6 अगस्त 2025
लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर मलबा आने से लक्ष्मण झूला कांडी मोटर मार्ग बंद पड़ा हुआ है।
लोनिवि दुगड्डा की जेसीबी मशीनें मार्ग पर आए मलबे को हटाने में लगी हुई हैं। बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से यमकेश्वर ब्लॉक की कई सड़कें पूरी तरह बंद पड़ी हैं। जिनको जेसीबी मशीनों से खोला जा रहा है। विकासखंड की कई सड़कों पर मलबा हटाने के बाद दोबारा मलबा आ रहा है। मंगलवार रात से हो रही मूसलधार बारिश से मलबा आने से बुधवार को लक्ष्मण झूला कांडी मोटर मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद है।

रत्तापाणी,कालीकुंड,खैरखाल,दिउली, जुलेडी,फलदाकोट,तुंगखाल,पोखरी आदि स्थानों पर मलबा आया हुआ है। लोनिवि दुगड्डा की टीमें जेसीबी की सहायता से सड़क खुलवाने में लगी हुई हैं।

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन