06 अगस्त बुधवार को सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश।
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुये 06 अगस्त को सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश।
यमकेश्वर। 5 अगस्त 2025
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 05 अगस्त, 2025 की सायं 6.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06 अगस्त, 2025 को जनपद पौड़ी गढ़वाल हेतु अलर्ट जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मद्देनज़र जनपद अन्तर्गत छात्र– छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 06 अगस्त, 2025 (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी