राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज
ऋषिकेश 7 अप्रैल 2026।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं विधिवत उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल ने किया। अंतर संकाय प्रतिस्पर्धा में प्रश्नोत्तरी ,भाषण ,स्वरचित कविता पाठ तथा पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
निर्णायक मंडल में राजकीय महाविद्यालय सिद्धू वाला शहर,से प्रो. डी. एस. मेहरा, डॉ.मुक्ता डंगवाल, एवं डॉ. मनोज बिष्ट विशेष रूप से आमंत्रित किए गए थे।
कार्यक्रमों का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि प्रो .डी. पी.भट्ट के साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर संयुक्त रूप से किया।
सर्वप्रथम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं गृहविज्ञान संकाय के छात्रों ने पूर्ण उत्साह से प्रतिभाग किया ।
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन प्रो. महेंद्र सिंह पंवार तथा उनकी टीम डॉ.शैलेन्द्र सिंह एवं डॉ लीना रावत ने किया । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता उत्तराखंड सामान्य ज्ञान पर आधारित रही ।
भाषण प्रतियोगिता में प्रत्येक संकाय से दो प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।भाषण प्रतियोगिता का विषय था “ आज़ का युवा जागरूक या प्रभावित “ था ।
इसके पश्चात स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लिया ।
सभी प्रतिभागियों की कविता में देवभूमि की सुंदरता,पहाड़ की बेटी की भूमिका एवं पहाड़ से पलायन के दर्द के साथ एक स्त्री की कहानी को खूबसूरती से प्रस्तुत किया ।गया ।
इसी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका विषय था “ नशे को ना कहो जिंदगी को हाँ कहो “
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों से निर्णायक मंडल बहुत प्रभावित हुआ ।
निर्णायक मंडल के संयोजक प्रो. डी. एस. मेहरा ने अपने उद्बोधन मे कहा की सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति सर्वोच्च है, सभी के द्वारा दिए गए पैरामीटर के अनुसार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई । ये मंच छात्रों की अंतर्निहित प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक अच्छा माध्यम है । सभी शिक्षकों की मेहनत भी प्रतिभागियों के साथ नजर आ रही है । अंतर संकाय प्रतियोगिता के माध्यम से एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण सृजित होता है । उन्होंने सभी छात्रों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर विज्ञान, गृहविज्ञान एवं मानवशास्त्र विभाग के पैनल टीम में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस से प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा,प्रो. अनीता तोमर,डॉ. आर. के. जोशी डोईवाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी. डी. भट्ट श्रीनगर से प्रो.एच. बी. एस. चौहान, पावकी देवी महाविद्यालय से प्रो. छाया चतुर्वेदी ने भी कार्यक्रमों का आनंद लिया। तथा छात्रों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।
भाषण प्रतियोगिता का संचालन प्रो. यतीश वशिष्ट की टीम के सदस्य सुश्री रीना तथा डॉ. कपिल सेमवाल ने किया ।
स्वरचित कविता प्रतियोगिता का संचालन डॉ. दिवाकर बेबनी एवं डॉ राम चंद्र नेगी द्वारा किया गया ।
पोस्टर प्रतियोगिता का संचालन डॉ. डिम्पल भट्ट एवं उनकी टीम श्रीमती रेखा चमोली तथा डॉ. श्रुति चौकियाल ने किया।
सांस्कृतिक टीम की संयोजक डॉ अनीता चौहान और उनकी टीम डॉ. कविता काला, डॉ. शैलेन्द्र सिंह , श्रीमती रेखा चमोली तथा डॉ. सुमन गुसाईं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्राचार्य प्रो. विनोद प्रकाश एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक डॉ अनीता चौहान ने अतिथियों,निर्णायक मंडल के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी