राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में छात्र छात्राओं को दी गई अक्षय ऊर्जा की जानकारी
नरेंद्रनगर। 30 अप्रैल
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के वाणिज्य संकाय एवं नवाचार क्लब के द्वारा उत्तराखंड में अक्षय ऊर्जा, सोलर वॉटर हिटर, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना एवं रूफ टॉप योजना पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में डॉ रावत के द्वारा छात्र-छात्राओं को इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बीकॉम 6th सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को निर्देशित किया कि आप इन योजनाओं पर अपना प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। इसके लिए आप अपने निकटवर्ती क्षेत्र में सोलर प्लांट का सर्वे भी करेंगे।
प्रोजेक्ट के साथ-साथ छात्र छात्राएं पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन भी देंगे। सभी छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त वाह्य परीक्षक के द्वारा किया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 प्रणीता नन्द ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र एवं राज्य सरकार भी इन योजनाओं पर बहुत ज्यादा कार्य कर रही है एवं सब्सिडी प्रदान कर रही है। आम जनता को सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ आराधना सक्सेना, डॉ नताशा एवं डॉक्टर हिमांशु जोशी एवं बीकॉम एवं एमकॉम के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग