पर्यावरण और जीवन के लिए हरित रसायन आवश्यक: डॉ पैन्यूली
देहरादून। 19 नवंबर 2025
———————
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की रसायन विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद के तत्वाधान में
“Chemistry for life” विषय के अंतर्गत हरित रसायनों पर व्याख्यान माला आयोजित की गई।
व्याख्यान माला में डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली, विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान ने अपने व्याख्यान में कहा कि वर्तमान औद्योगिक जीवन शैली में हरित रसायनों का प्रयोग जीवन और पर्यावरण के लिए अति आवश्यक है, जिससे जीवन तथा धरती के स्वास्थ्य में बेहतर सुधार आ सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ रोहित वर्मा एवं डॉ सुशील चंद्र सती ने भी व्याख्यान दिए गए।
व्याख्यान में प्राध्यापकों द्वारा छात्र -छात्राओं को रसायन विज्ञान विषय के वैश्विक एवं आधुनिक प्रयोगों के साथ – साथ हरित रसायनों के अनुप्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, उपाध्यक्ष शैली सिंह,सचिव मनीष कुमार ,सहसचिव रिंकी राणा, कोषाध्यक्ष भूमिका वर्मा, कक्षा प्रतिनिधि शैली राठौर तानिया शर्मा,पलक सिंह,आयुष कुमार तथा आर्यन राठौर सहित कई छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डी एस नेगी ने सभी छात्र -छात्राओं को अनुशासित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ के के बंगवाल श्रीमती अंजली देवी तथा श्रीमती पूनम गांधियन आदि उपस्थित रहे।

नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई