महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन
नरेंद्र नगर 28 अप्रैल
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में वाणिज्य विभाग के द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्लवन करके किया गया। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवम् पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाल की संस्कृति पर छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से वाणिज्य विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन में छात्र-छात्राओं वाणिज्य विषय के पर अपना प्रेजेंटेशन दिया। इसमें उन्होंने कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग, बैंकिंग एवं इंश्योरेंस, सोलर परियोजना, फिनटेक, साइबर क्राइम आदि विषयों पर अपने विचार रखें। विभागीय परिषद में आयुष शर्मा अध्यक्ष, सुनीता थापा उपाध्यक्ष, आदित्य रावत सचिव, आदित्य सिंह सह सचिव , धनेश मुखर्जी कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। आंचल, परवीन, स्वाती, कुणाल एवं सोनाली को कक्षा प्रतिनिधि मनोनीत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुनीता थापा ने प्रथम स्थान, सोनिका नेगी द्वितीय, सोनाली एवं साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आयुष शर्मा प्रथम, आदित्य द्वितीय एवं सोनू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन में अंशिका गौड़ प्रथम, आयुष शर्मा द्वितीय एवं सिमरन चावला तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डॉ आराधना सक्सेना, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ नताशा, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ राजपाल सिंह रावत एवं विभागीय परिषद का गठन डॉ हिमांशु जोशी के द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ विजय प्रकाश भट्ट, डॉ सुधा रानी, डॉ रंजीता जौहरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रणिता नंद ने कहा की छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की प्रेजेंटेशन देनी चाहिए। इससे महाविद्यालय की संपत्ति का उपयोग छात्र छात्राओं के लिए होता है। इस अवसर पर डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ नूपुर गर्ग, डॉ ज्योति शैली,डॉ अंकिता रावत, डॉ जितेंद्र नौटियाल, डॉ सृचना सचदेवा, डॉ संजय कुमार, शिशुपाल रावत ,विशाल त्यागी, रमेश पुंडीर , भूपेंद्र एवं रमा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ राजपाल सिंह रावत के द्वारा किया गया।

वन अग्नि सुरक्षा पर छात्र-छात्राओं का जनजागरूकता अभियान
एम्पलॉयबिलिटी स्किल पर बाधवानी ग्रुप एवं उच्च शिक्षा निदेशालय ने छात्रों से संवाद किया
कला संकाय के विभिन्न विभागों ने अकादमिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया
कला संकाय बना चैंपियन, अंतर-संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन
भारत बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा में योगदान के लिए मिले प्रशस्ति पत्र
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज