रंगोली बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का किया प्रयास।
मुनि की रेती। सुदीप कपरूवान। 6 सितम्बर 2025
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्वच्छता रंगोली बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के छठवें दिन नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्वच्छता रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की।
जिसमें पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और गंगा घाट पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु सुंदर रंगोलियां बनाई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और सभासदों ने भी स्वच्छता का संदेश देने वाली रंगोलियां बनाई।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, इसके तहत सीटीयू प्वाईंटों को सुंदर बनाने का कार्य पूर्ण किया गया है।
मौके पर सभासद विनोद खंडूडी, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लिपिक आकाश कैंतूरा, सफाई सुपरवाइजर मनोज आदि उपस्थित थे।

सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन