नरेंद्र नगर डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के विभिन्न पदों पर 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
नरेंद्र नगर डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के विभिन्न पदों पर 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया
नरेंद्र नगर। 23 सितम्बर 2025 ————————-
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर छात्र संघ 2025- 26 के लिए विभिन्न पदों पर 9 प्रत्याशियों में नामांकन पत्र दाखिल किये।

नामांकन प्रपत्र जमा समिति एवं प्रमाणन समिति के हवाले से मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय प्रकाश भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 3 उपाध्यक्ष पद पर 2 सचिव पद पर 1 सह-सचिव पद पर 1 कोषाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र जमा किए हैं ।
नामांकन प्रपत्र जमा समिति समिति की सदस्य डॉ सृचना सचदेवा,डॉ सुधारानी, डॉ सोनी तिलारा, डॉ हिमांशु जोशी, डॉ देवेंद्र कुमार तथा प्रमाणन समिति के सदस्य डॉ संजय मेहर, डॉ इमरान अली, डॉ ज्योति शैली ने इस दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं अनुशासन व्यवस्था में शास्ता मण्डल के प्रमुख डॉ राजपाल रावत के नेतृत्व में समिति के समस्त सदस्यों ने प्रमुख भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन नरेंद्र नगर इस दौरान मुस्तैद रहा। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कल प्रत्याशियों के नाम वापसी , नामांकन पत्रों की जांच तथा वैध सूची प्रकाशित की जाएगी।
इस आशय की जानकारी चुनाव समिति की ओर से चुनाव मीडिया समन्वयक डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी