स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चलाया सफाई अभियान।
ऋषिकेश। 17 सितम्बर 2025
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने हर्षोल्लास से स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पालिका की टीम ने चिन्हित सीटीयू प्वाईंट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया और 05 कुंटल कूड़ा एकत्र कर अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजा।

बता दें कि अवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नगर निकायों की ओर से 17 जून से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसके क्रम में बुधवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम सभी ने स्वच्छता की शपथ ली, इसके बाद पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाय की टीम और स्थानीय निवासियों ने वार्ड 09 में पानी की टंकी के समीप चिन्हित सीटीयू प्वाईंट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 05 कुंटल मिक्स कूड़ा एकत्र कर निकाय के खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में भेजा। अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत आगामी 02 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के आयोजित किए जाएंगे।

मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद सचिदानंद पैन्यूली, विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि अरविंद नेगी, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लेखालिपिक विवेक भंडारी, लिपिक आकाश कैंतूरा, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, रंजन कंडारी आदि उपस्थित थे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट