राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार वाद- विवाद प्रतियोगिता के लिए आयुष रावत और आदित्य भंडारी चयनित।
राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार वाद- विवाद प्रतियोगिता के लिए आयुष रावत और आदित्य भंडारी चयनित हुए।
ऋषिकेश। 19 सितम्बर 2025—————————-
डॉ रघुनंदन सिंह टोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम, वाद- विवाद प्रतियोगिता 2025 के लिए नरेंद्र नगर महाविद्यालय से आयुष रावत एवं आदित्य भंडारी चयनित किए गए हैं।
बताते चले कि राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में कॉलेज प्रतिनिधित्व के लिए आरटीआई सेल एवं जन एस एस यूनिट द्वारा द्वारा रुसा सभागार में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें एमकॉम तृतीय सेमेस्टर के आयुष रावत और बी ए टूरिज्म प्रथम सेमेस्टर के छात्र आदित्य भंडारी का चयन राज्य स्तर के लिए हो गया है।
द्वितीय चरण की वाद-विवाद प्रतिस्पर्धा आगामी 3 अक्टूबर को देहरादून में दून विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रथम उत्कृष्ट वक्ता को 10000 द्वितीय को साढ़े सात हजार और तृतीय उत्कृष्ट वक्ता को 5000 रुपए की धनराशि के साथ मुख्य सूचना आयुक्त उत्तराखंड द्वारा मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे।इस आशय की जानकारी कॉलेज सूचना प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ राजपाल रावत ने दी है।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य यू सी मैठाणी सूचना प्रकोष्ठ समिति के सदस्य डॉ नताशा,डॉ सुशील कुमार कागडियाल,डॉ देवेंद्र कुमार,शूरवीर दास, गिरीश जोशी, एवं मीडिया सेल के डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल के अलावा छात्र छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी